⚡कोरोना की स्थिति को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगा देना चाहिए: मुंबई मेयर
By Dinesh Dubey
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 63,729 नए मामले आए. जानलेवा वायरस ने और 398 लोगों की जान ले ली. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख का आंकड़ा पार कर गई.