देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां पर एक बच्चे की लिफ्ट (Lift) में फंस जाने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मुंबई के धारावी (Dharavi Area) में शनिवार को एक लिफ्ट दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे मोहम्मद हुजैफा शेख की उम्र महज 5 साल की थी. दरअसल मोहम्मद हुजैफा शेख अपने भाई-बहनों के साथ लिफ्ट में मौजूद था. लेकिन जब लिफ्ट रुकी तो सभी बच्चे उससे बाहर की तरफ निकलने लगे. इस दौरान मोहम्मद हुजैफा शेख लिफ्ट में लगे लकड़ी के दरवाजे और बाहरी ग्रिल के बीच फंस गया. उसके कुछ सकेंड के भीतर लिफ्ट अचानक उपर की तरफ बढ़ने लगी. लिफ्ट में फंसा मोहम्मद हुजैफा शेख बुरी तरह से घायल हो गया.
...