मुंबई के वाशी इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एमजी कंपलेक्स स्थित रहेजा रेजिडेंसी में दसवीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को वाशी के एमजीएम हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं.
...