⚡पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी, मुंबई में पिता-बेटी को साइबर ठगों ने लगाया 9 लाख का चूना
By Vandana Semwal
मुंबई के कांदिवली इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय विनोद मेहता और उनकी बेटी एक फर्जी यूट्यूब विज्ञापन के झांसे में आकर करीब 9 लाख रुपये गवां बैठे. यह विज्ञापन एक कंपनी BlinkX-Pro के बारे में था, जो दावा करती थी कि “आपका निवेश दोगुना” होगा.