जाको राखे साइयां मार सके न कोई (Jaako Rakhe Saiyaan Maar Sake Naa Koi) ये कहावत तो हमने सुनी ही होगी. इस वीडियो को देखकर आपको भी इस बात पर विश्वास हो जाएगा. क्योंकि इस कहावत की एक एक बात मुंबई में घटी इस घटना पर एक दम सटीक बैठती है. दरअसल मामला मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन (Sandhust Road Stn) का है. जहां प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक महिला जिनका नाम अनीशा शेख बताया जा रहा है. वो कहीं जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और प्लेटफॉर्म से पटरियों में जा गिरी. उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी. लेकिन जैसे ही अनीशा निचे गिरी. उसके बाद लोग उनकी तरफ दौड़े. लेकिन उसी दौरान फरिश्ता बनकर रेलवे पुलिस (RPF) का एक जवान पहुंचा.
...