महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी (ST) ड्राइवरों और कर्मचारियों के लिए कड़ा रुख अपनाया है. मुंबई के एक डिपो में औचक निरीक्षण के दौरान शराब की बोतलें मिलने के बाद, मंत्री ने ड्यूटी पर नशे में पाए जाने वाले कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
...