⚡MP: खरगोन में पेट्रोल टैंकर पलटने के बाद आग लगी, एक की मौत, 22 झुलसे
By IANS
मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में पेट्रोल और डीजल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें विस्फोट के साथ आग लग गई. इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है वहीं 22 लोग झुलस गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है.