बैठक में उन्होने कहा, खरीफ फसलों के लिए खाद का अग्रिम भंडारण करें. किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में असुविधा नहीं होनी चाहिए. साथ ही भुगतान समय पर सुनिश्चित हो. ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था बेहतर एवं सुचारू बनी रहे. प्रतिदिन जल प्रदाय हो, जहां पेयजल परिवहन की व्यवस्था करनी है, उसकी भी तैयारी अग्रिम रूप से कर लें.
...