मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात यात्री बस और टवेरा वाहन के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई. टवेरा में मजदूर सवार थे. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
...