⚡झारखंड के पलामू में बरसाती नाले में बहने से मां, बेटी और नतिनी की मौत
By IANS
झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की तेज धार में बहकर मां, बेटी और नतिनी की मौत हो गई. तीनों रविवार को जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं.