कनाडा की मुख्य जन स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने देश में मंकीपॉक्स के कुल 112 मामलों की पुष्टि की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्वास्थ्य ब्रीफिंग में बोलते हुए, टैम ने कहा कि ये पुष्ट मामले राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें ब्रिटिश कोलंबिया में एक, अल्बर्टा में चार, ओंटारियो में नौ और क्यूबेक में 98 मामले शामिल हैं.
...