⚡पलामू में नाबालिग छात्रा के साथ पारा शिक्षक ने बलात्कार कर जहर दिया, मौत
By Bhasha
झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव के पारा शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसे जहर दे दिया जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.