केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को भारत सरकार के डिजिटल कैलेंडर और डायरी को लॉन्च किया. नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित समारोह में जावडेकर ने बटन दबाने के साथ ही कैलेंडर और डायरी के एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत की. इस डिजिटल कैंलेंडर में सरकार के सभी बड़े क्रांतिकारी कार्यों की तिथिवार जानकारी होगी. इस कैलेंडर में और भी कई खूबियां हैं.
...