उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा . मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के चलते सोमवार को रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
...