कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सोमवार को कोलकाता में एक संयुक्त रैली करने वाले हैं. इसे 2021 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है. इस मुद्दे पर हालांकि अनौपचारिक बातचीत जारी है. कांग्रेस के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.
...