बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि देश में अब कांग्रेस की हालत बेहद खराब हैं. कांग्रेस तो रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है. यह कांग्रेस का भीड़ जुटाने का कल्चर है. मायावती ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर बरसी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए हो रहा है, क्योंकि वह चुनावी जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी पर लोग लाती है.
...