⚡'फरसा वाले बाबा' की हत्या: मथुरा में गौ-रक्षक की मौत; पशु तस्करों के वाहन से टक्कर का आरोप, एक गिरफ़्तार
By Anita Ram
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक स्थानीय गो-रक्षा कार्यकर्ता 'फरसा वाले बाबा' उर्फ चंद्रशेखर की संदिग्ध गो-तस्करों के वाहन की टक्कर से मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.