बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और तमाम बड़े नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की. उ
...