भीड़ द्वारा एक जिप्सी और एक टाटा पिकअप वाहन को जला दिया गया और 44वीं असम राइफल्स की ई कंपनी के पोस्ट कमांडर मेजर आलोक साठे की गिरफ्तारी की मांग की. भीड़ ने आरोप लगाया कि साठे, अमर नाम के एक राइफलमैन और सिविल ड्रेस में दो अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मंगबोलाल लोउवम नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के लिए जिम्मेदार थे.
...