⚡भाजपा ने जारी की 60 उम्मीदवारों की सूची, सीएम बीरेन सिंह हेंगेंग से लड़ेंगे चुनाव
By IANS
भाजपा संसदीय बोर्ड ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की सभी 60 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद रविवार को भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 60 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया.