विस्तारा की फ्लाइट से मुंबई जा रहे एक यात्री ने दिल्ली एयरपोर्ट (T3) पर उस वक्त हंगामा किया, जब उसे विमान में चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई, क्योंकि उसके पास आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नहीं थी. आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य है. शख्स द्वारा हंगामा किए जाने के बाद उसे सीआईएसएफ ने गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया.
...