2200 करोड़ रुपए के बहुचर्चित सट्टा कांड का मुख्य आरोपी हर्षिल जैन कानून के शिकंजे में आ गया है. एसएमसी (स्टेट मॉनिटरिंग सेल) की टीम ने दुबई पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.
...