⚡मुंबई और लोनावला में आंधी-तूफान के साथ प्री-मानसून बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र के मुंबई, लोनावला और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों में मानसून मुंबई सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दस्तक दे सकता है.