महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काबू हो चुकी है. जिसके चलते उद्धव सरकार ने 1 जून से राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में ढील देने का निर्णय लिया. हालांकि महाराष्ट्र के उन जिलों में पाबंदियां 15 जून तक बढ़ा दीं गई है, जहां कोरोना के मामले ज्यादा दर्ज हो रहे है. राज्य सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोविड-19 की संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दी जाएगी.
...