महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव-नांदुरा रोड पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना चिखली आमसारी कांटे के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने दो कर्मचारियों की कार को जोरदार टक्कर मारी.
...