साथ ही इस हादसे में घायल बिहार के सभी लोगों को 50-50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है. महाराष्ट्र के पुणे के यरवदा शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार रात एक निमार्णाधीन इमारत ढह गई. इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हुई और 5 लोग घायल हैं. घटना पर पीएम मोदी समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
...