अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन कानून के शिकंजे उसे उसका बचना नामुमकिन होता है. क्योंकि जांच और तलाश के बाद अपराधी की गिरेबान तक पुलिस का हाथ पहुंच जाता है. एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है. जहां पर पुलिस ने 29 नवंबर को हिजेवाड़ी इलाके में एक खेत से सड़ा हुआ लाश मिला था. जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई की शख्स की हत्या चाकू मारकर की गई थी. उसके बाद लाश की पहचान न हो सके. इसलिए उसे जला दिया था. इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दिया. इस दौरान लाश के पास पुलिस के कुछ जले कपड़े और एक नंबर मिला. इस नंबर के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी.
...