घटना की पुष्टि करते हुए जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार को आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई. उनके अनुसार, जब सुबह करीब 11 बजे आग लगी तब गहन चिकित्सा इकाई में 17 कोविड -19 मरीज थे और इसके बाद आग कथित तौर पर अन्य वार्डो में फैलने लगी.
...