⚡महाराष्ट्र में पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर सरकार अलर्ट, दोपहर 12 से 4 बजे तक आउटडोर मजदूरों के काम पर रोक, SOP जारी
By Nizamuddin Shaikh
भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आउटडोर और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की सुरक्षा के लिए एक नई नियमावली (SOP) जारी की है. ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक काम करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा.