⚡महिला सहकर्मी की आत्महत्या के मामले में वन अधिकारी गिरफ्तार
By Bhasha
महाराष्ट्र में एक वन अधिकारी को अपनी महिला सहकर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि राज्य के अमरावती जिले में महिला ने अपनी सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.