महाराष्ट्र सरकार ने गुरवार शाम स्पष्ट किया कि राज्य में कोविड-19 संबंधी पाबंदी कहीं पर भी खत्म नहीं की गई है. इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने पाबंदियों में ढील की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील देने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इस बारे में अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
...