⚡मुंबई महानगर क्षेत्र में जल्द ही 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किये जाएंगे
By Bhasha
महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में पर्यावरणीय वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले 14 संयंत्रों स्थापित किये जाएंगे.