उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की महिमा अपार है. बाबा के दरबार में दूर-दूर से भक्त कष्टों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं. अब उज्जैन के इतिहास और पवित्र शिप्रा नदी की महिमा को भी जान पाएंगे. मंदिर में भक्तों को उज्जैन के इतिहास से अवगत कराने के लिए लेजर लाइट शो रखा गया, और शो देखने के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई.
...