शाहपुर के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओपी) एच.एल. शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे इटारसी से फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर लेकर चार लोग बैतूल की ओर जा रहे थे. शाहपुर में माचना नदी के पुल पर हार्वेस्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए हार्वेस्टर नदी में गिरकर पलट गया.
...