मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कुछ ऐसा घटित हुआ, जो डॉक्टरों के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहा है. शनिवार को यहां जेपी अस्पताल (JP Hospital) में परिवार नियोजन ऑपरेशन (Family Planning Operation) के दौरान एक महिला की मौत हो गई, लेकिन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने सच पर पर्दा डालने के लिए न केवल परिवार को गुमराह किया बल्कि शव को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया.
...