आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी करते हुए आम आदमी को बड़ा झटका दिया है. आपको बता दें कि तीन महीने में रसोई गैस के दाम तीसरी बार बढ़े हैं, जिसके चलते तीन महीने में सिलेंडर के दामों में 100 रुपए का इजाफा हुआ है और सिलेंडर के दाम बढ़कर 794 रुपए हो गए हैं.
...