देश में महंगाई से आम जनता को निजात मिलती नहीं दिख रही है. लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ घरेलू एलपीजी के दामों में भी आग लगी हुई है. इसी कड़ी में आज राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अब 769 रुपये से बढ़कर 794 पहुंच गई है. एलपीजी के बढे दामों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर तंज कसा है.
...