⚡ओडिशा में मृतकों के नाम पर पॉलिसी जारी करने के आरोप में एलआईसी एजेंट गिरफ्तार
By IANS
ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पिछले कुछ वर्षों में लोगों की मौत का झूठा दावा कर कथित रूप से 1.81 करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में एक एलआईसी एजेंट को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.