देश के तीन जाने-माने चिकित्सकों ने कोरोना महामारी की समस्या से बचाव के लिए खास सुझाव दिए हैं. जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए एम्स, दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, मेदांता से डॉ. नरेश त्रेहन और नारायण हेल्थ के अध्यक्ष डॉ. देवी शेट्टी ने कोरोना संबंधित कई विषयों पर जनता के समक्ष अहम सुझाव पेश किए.
...