भारत की मेलोडी क्वीन के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने मराठी फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया और एक निर्माता भी थीं. उन्हें भारत रत्न और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है. उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह निधन हो गया जहां उन्हें 11 जनवरी को कोविड संबंधित जटिलताओं के कारण भर्ती कराया गया था.
...