⚡मणिपुर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, 17 अब भी लापता
By IANS
मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर गुरुवार को हुए भूस्खलन में सोमवार को चार और शव बरामद होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई, जिसमें प्रादेशिक सेना के 30 जवान शामिल हैं, जबकि खराब मौसम में तलाशी अभियान जारी है.