लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को व्रतियों के नहाय खाय से शुरू होने वाला है. इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने छठ पर्व पर आवश्यकता के मुताबिक ट्रेन नहीं चलवाने को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन यह भी सफेद झूठ निकला.
...