पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शारदीय नवरात्रि के बीच रात भर हुई तेज बारिश ने शहर को बुरी तरह प्रभावित किया है. कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे मेट्रो और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. मंगलवार को कोलकाता मेट्रो रेलवे ने भारी बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई स्टेशनों के बीच परिचालन निलंबित कर दी.
...