जस्टिस एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में एक किसान खानदान में हुआ था. जस्टिस एनवी रमना का पूरा नाम नथालपति वेंकट रमन्ना है. रमना ने साइंस और लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हैं. उसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में कानून की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी.
...