कृषि के हर क्षेत्र में देश को 'आत्मनिर्भर' बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. इसी क्रम में दलहन व तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास भी किए जा रहे हैं. इस सिलसिले में केंद्र सरकार का 'बीज मिनी किट' नामक कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. बताना चाहेंगे, यह दलहन व तिलहन की नई किस्मों के अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की आपूर्ति करके, बीज प्रतिस्थापन अनुपात को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है.
...