जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने की घटना से भीषण त्रासदी हुई. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को इस त्रासदी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि और नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है.
...