केरल के वायनाड में जंगली हाथी ने एक महिला सैलानी को कुचलकर मार डाला है. मृतिका की पहचान शहाना के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वह रात के वक्त खाना खाकर अपने टेंट में वापस लौट रही थी, इस दौरान उस पर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया. गंभीर हालत में शहाना को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
...