केरल के कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा और कासरगोड जिलों के जिला कलेक्टरों ने भारी बारिश के कारण सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है. राज्य सरकार ने पहले घोषणा की थी कि जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित करने का फैसला करेंगे.
...