केरल उच्च न्यायालय ने माता-पिता या नागरिकों के कानूनी रक्षक की भूमिका निभाते हुए मानसिक रूप से विकलांग बलात्कार पीड़िता के 15 सप्ताह से अधिक के गर्भ को इस आधार पर समाप्त करने की अनुमति दी है कि वह अपने भले बुरे का फैसला नहीं ले सकती है. उच्च न्यायालय ने सरकारी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र और तिरुवनंतपुरम में श्री एविटोम थिरुनल अस्पताल को गर्भावस्था के चिकित्सीय समापन की अनुमति दी.
...