⚡केरल विधानसभा चुनाव: 957 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.74 करोड़ मतदाता
By IANS
केरल में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद अब कुल 957 उम्मीदवार मैदान में हैं. 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6 अप्रैल को 2,74,46,039 मतदाता करेंगे.